जीसीडब्ल्यू परेड में एबीवीपी की नई इकाई गठित, सोनिया शर्मा अध्यक्ष नियुक्त

 


जम्मू, 10 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू महानगर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन (जीसीडब्ल्यू), परेड की नई इकाई का गठन किया है। इसमें सोनिया शर्मा को अध्यक्ष और सान्वी को सचिव नियुक्त किया गया। इकाई की घोषणा के दौरान छात्राओं को संगठन के विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

शिवानी कौशल, त्रिशा भाऊ और सागरिका को उपाध्यक्ष जबकि मृदुल शर्मा, कनिका खताइया और आकृति भाऊ को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। माही कुमारी को एसएफएस प्रभारी और महिमा को सह-प्रभारी, शारिका कौल को एसएफडी प्रभारी और राधिका को सह-प्रभारी बनाया गया। मेहक शर्मा को आरकेएम प्रभारी तथा जगियासा शर्मा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा आकृति सोढ़ी को खेलो भारत प्रभारी, गगनदीप को सह-प्रभारी, लक्षिता कौर को सोशल मीडिया प्रभारी, मुक्ति को सह-प्रभारी, लक्ष्मी को मीडिया प्रभारी और प्रिया को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। समीक्षा को कैंपस स्वच्छता प्रभारी, गरिमा को सह-प्रभारी तथा हंशिका को कार्यकारिणी परिषद का सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर एबीवीपी जम्मू महानगर की सचिव जानवी डोगरा उपस्थित रहीं। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए परिसर में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा