एनसी के नेतृत्व वाली सरकार सभी पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के चरणबद्ध नियमितीकरण के लिए प्रतिबद्ध-उपमुख्यमंत्री

 

जम्मू, 27 जून (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शनिवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेतृत्व वाली सरकार की सभी पात्र तदर्थ और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के चरणबद्ध नियमितीकरण की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पुंछ जिले के सुरनकोट में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पीर पंजाल जैसे दूरस्थ और कम विकसित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए समान विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। चौधरी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार सभी पात्र तदर्थ और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से नियमित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार अपने वादों को पूरा करने और श्रमिकों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता