स्टेटहुड बहाली की मांग को लेकर जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस की विशाल रैली
Jul 12, 2026, 14:50 IST
जम्मू,, 12 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर एक विशाल रैली आयोजित की। रैली में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान नेताओं ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने की मांग दोहराई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य के अधिकारों की बहाली के लिए पार्टी अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी मांग को लेकर 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता