28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस-सीएमओ की 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने की अपील
कठुआ, 25 जून (हि.स.)। आगामी 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के मद्देनजर सीएमओ कठुआ डॉ. विजय रैना ने मीडिया ब्रीफिंग की। इस दौरान पोलियो उन्मूलन अभियान से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की गई।
डॉ. विजय रैना ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रत्येक अभिभावक की भागीदारी बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में बूथ स्थापित किए जाएंगे और घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने की व्यवस्था की जाएगी। विभाग ने लोगों से सहयोग करने और इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया