कठुआ में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस अभियान शुरू, 1.90 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ

 


कठुआ, 13 अप्रैल (हि.स.)। जिला कठुआ में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस अभियान की शुरुआत उपायुक्त राजेश शर्मा ने पीएम श्री गवर्नमेंट मिडिल स्कूल कठुआ-ए से की। यह अभियान 13 से 18 अप्रैल तक पूरे जिले में चलाया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1.90 लाख बच्चों को जो सरकारी व निजी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत हैं, कृमिनाशक दवाइयां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि आंतों में कीड़े बच्चों के पोषण स्तर को प्रभावित करते हैं जिससे एनीमिया और शारीरिक व मानसिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस अभियान के तहत दवा जरूर दिलवाएं।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना, मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी परोल सहित स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया