बंदीपोर में मल्टी-स्टोरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को प्रशासन ने सील किया
Dec 1, 2025, 16:23 IST
जम्मू,, 1 दिसंबर (हि.स.)।
बंदीपोर के शादिपोरा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने एक मल्टी-स्टोरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया है। प्रशासन का आरोप है कि यह इमारत राज्य की जमीन पर बनाई गई है। कॉम्प्लेक्स के मालिक ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को बताया कि कुल जमीन में से 3.5 मरले उनकी निजी संपत्ति हैं और उन्होंने इसे अलग पहचानने का अनुरोध किया।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि यदि कोई हिस्सा वास्तव में राज्य की जमीन है तो उसे कब्जे में लिया जा सकता है, लेकिन उनकी कानूनी संपत्ति को सही तरीके से अलग किया जाए। उन्होंने कार्रवाई के समय पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि निर्माण के दौरान प्रशासन ने कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता