हिमपात के कारण बाधित मुगल रोड अब सामान्य वाहनों के लिए फिर से खुला
Mar 18, 2026, 14:14 IST
जम्मू, 18 मार्च (हि.स.)। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ताजा हिमपात के कारण दिन में अस्थायी रूप से बंद किया गया मुगल रोड अब सामान्य वाहनों (एलएमवी) के लिए फिर से खोल दिया गया है।
एसएसपी ट्रैफिक रूरल फारूक कैसर के अनुसार पीर की गली में मौसम साफ होने पर ही पूरी तरह से यातायात बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा सलाह के अनुसार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच वाहनों की आवाजाही को सख्ती से नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी से वाहन चलाएं और मार्ग पर यात्रा करते समय यातायात दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता