जम्मू के हाकू स्टेडियम में रोटरी प्रीमियर हॉकी लीग का आगाज

 

जम्मू,, 15 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में हॉकी खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से रोटरी प्रीमियर हॉकी लीग का आयोजन किया गया। जम्मू के हाकू स्टेडियम में सांसद जुगल किशोर शर्मा ने लीग का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब

जम्मू बाहु की अध्यक्ष डॉ. नवनीत कौर ने बताया कि यह हॉकी लीग चार दिनों तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 15 से 18 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में हॉकी के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

रोटरी प्रीमियर हॉकी लीग के माध्यम से क्षेत्र में हॉकी को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता