पहलगाम में बिजली गिरने से 60 से अधिक मवेशियों की मौत

 

अनंतनाग, 21 मई(हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के लेनडेगेन इलाके में देर रात बिजली गिरने से 60 से अधिक पशुओं की मौत हो गई। यह घटना इलाके में रात भर हुई भारी बारिश और तेज आंधी के बीच हुई।

जानकारी के अनुसार, लेनडेजेन में पशुओं के एक समूह पर बिजली गिरी जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर मौतें हुईं और प्रभावित मालिकों को काफी नुकसान हुआ। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि तूफान के दौरान चपेट में आने से जानवरों की मौके पर ही मौत हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता