श्री ब्राह्मण सभा कठुआ की मासिक बैठक संपन्न, भगवान परशुराम जयंती की तैयारियों पर मंथन
कठुआ, 22 फरवरी (हि.स.)। श्री ब्राह्मण सभा कठुआ द्वारा हर माह की भांति इस महीने के अंतिम रविवार को सभा परिसर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य बीते महीने में किए गए कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता ने की, जिसमें एग्जीक्यूटिव बॉडी के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष रूप से आगामी भगवान श्री परशुराम जयंती के आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए जयंती को पूर्व वर्षों की तरह धूमधाम एवं बेहतर तरीके से मनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में हाल ही में कठुआ सिटी थाना के एसएचओ का कार्यभार संभालने वाले आशीष शर्मा को सभा की ओर से सम्मानित किया गया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया