नानक नगर में गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन
Sep 14, 2026, 16:07 IST
जम्मू,, 14 सितंबर (हि.स.)।
जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा ने आज वार्ड नंबर 48, नानक नगर में गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। लंबे समय से खराब गलियों की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों को निर्माण कार्य शुरू होने से राहत मिलने की उम्मीद है।
विधायक विक्रम रंधावा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाते हुए गलियां क्षेत्रवासियों को समर्पित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता