विधायक विक्रम रंधावा ने लगाया जनता दरबार
Aug 6, 2026, 17:34 IST
जम्मू,, 06 अगस्त (हि.स.)।
विधायक विक्रम रंधावा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को विधायक के समक्ष रखा। विक्रम रंधावा ने सभी मुद्दों का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता