किश्तवाड़ अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी का मुद्दा उठा
जम्मू,, 31 मार्च (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शगुन परिहार ने किश्तवाड़ जिला अस्पताल से जुड़ी गंभीर समस्याएं उठाईं। उन्होंने सदन को बताया कि जिले में कई अहम पद खाली पड़े हैं, जिनमें जिला टीबी अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, रेडियोलॉजिस्ट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। विधायक ने यह भी कहा कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन फरवरी के मध्य से खराब पड़ी है जिसके कारण मरीजों को जांच के लिए अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार पर इन मुद्दों को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए तुरंत खाली पदों को भरने और सीटी स्कैन मशीन को जल्द दुरुस्त करने की मांग की, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता