विकास कार्यों को लेकर विधायक भारत भूषण की डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री से अहम बैठक
कठुआ, 11 जून (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ भारत भूषण ने गुरूवार को सिविल सचिवालय श्रीनगर में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चैधरी और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इटू से अलग.अलग मुलाकात कर क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और जनहित मुद्दों को उठाया।
उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने चन्नग्रां-नगरी सड़क के लिए फेज 1 में 4.5 करोड़ रुपये मंजूर करने पर आभार जताते हुए फेज 2 के लिए शेष धनराशि जारी करने की मांग की ताकि सड़क का उन्नयन और चैड़ीकरण हो सके। इसके अलावा उन्होंने मग्गर खड्ड कठुआ खड्ड और अन्य स्थानों पर पुलों व कलवर्ट निर्माण से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने की मांग रखी जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों और शहर के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस पर उपमुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता से विचार करने का आश्वासन दिया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू से मुलाकात में विधायक ने नए मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत गैर.राजपत्रित कर्मचारियों के लिए सेवा नियम बनाने और पैरामेडिकल स्टाफ को पूर्व की भांति अतिरिक्त ढाई दिन का वेतन बहाल करने की मांग की। मंत्री ने इन मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया