रामलीला ग्राउंड में 21 लाख की लागत से टाइल कार्य शुरू

 


जम्मू,, 02 सितंबर (हि.स.)।

बाहु के विधायक चौधरी विक्रम रंधावा ने छन्नी हिम्मत के वार्ड नंबर 51 स्थित रामलीला ग्राउंड में करीब 21 लाख रुपये की लागत से टाइल लगाने के विकास कार्य का शुभारंभ किया। यह काम जम्मू नगर निगम की ओर से करवाया जा रहा है और स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नितिश महाजन, सुरजीत सिंह, जिला महासचिव कुलवीर चाढ़क सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि क्षेत्र के पिछले दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने रामलीला ग्राउंड के सुधार की मांग उनके सामने रखी थी जिसे पूरा करने का उन्होंने आश्वासन दिया था। उन्होंने जम्मू नगर निगम अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता, मजबूती और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इससे धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता