गांदरबल के सफापोरा में लापता युवक का शव बरामद
Nov 9, 2026, 14:23 IST
गांदरबल 09 नवंबर (हि.स.)। रविवार को लापता हुए एक युवक का शव गांदरबल जिले के सफापोरा के फालिपोरा इलाके में स्थित विलो के जंगल से रविवार और सोमवार की दरमियानी रात के दौरान बरामद किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि फालिपोरा के विलो के जंगल में आधी रात के आसपास शव मिला जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले का संज्ञान लिया।
उन्होंने बताया कि युवक 8 नवंबर को दोपहर के आसपास लापता हो गया था। उसकी पहचान मोहम्मद अशरफ खान के पुत्र इन्ना खान के रूप में हुई है जो चेवा अजास का निवासी था। अधिकारी ने आगे बताया कि उसकी मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता