लापता 12 वर्षीय लड़की बडगाम के खेत में मृत पाई गई
May 24, 2026, 13:56 IST
बडगाम, 24 मई (हि.स.)। शनिवार से लापता एक नाबालिग लड़की रविवार सुबह मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के गलवानपोरा गांव में पास के एक खेत में मृत पाई गई।
एक अधिकारी ने कहा कि लड़की शनिवार को लापता हो गई थी जिसके बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों को तलाशी अभियान शुरू करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि शव रविवार को पास के एक खेत से बरामद किया गया जिससे पूरे इलाके में शोक फैल गया। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया है कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता