राजौरी में सड़क हादसे में नाबालिग लड़की की मौत, दो घायल

 

राजौरी, 13 अक्टूबर(हि.स.)। मंगलवार को थन्नामंडी-राजधानी रोड पर इस्लामपुर के पास एक इको गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 साल की एक लड़की की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान भंगाई निवासी अब्दुल फरीद की बेटी अफिया कौसर (12) के तौर पर हुई है। इस हादसे में उसके पिता अब्दुल फरीद (33) और दादा मखना (85) घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब गाड़ी नंबर जेके11 बी -2995 थन्नामंडी से राजधानी जा रही थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता