भाजपा के अभिनव आनंद ने डीसी रुपेश कुमार से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर

 


जम्मू, 14 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जम्मू-कश्मीर ट्रेड सेल के सह-संयोजक अभिनव आनंद ने सांबा के उपायुक्त रुपेश कुमार से मुलाकात कर उन्हें नए कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपायुक्त के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याण को नई गति मिलेगी।

अभिनव आनंद ने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन और व्यापारी वर्ग के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कारोबार को आसान बनाने, जनसेवाओं में सुधार और व्यापारियों के हित में प्रभावी पहल करने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि उपायुक्त के प्रशासनिक अनुभव से सांबा में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और विकास के नए अवसर सृजित होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा