जम्मू में माशा सदर सभा के अध्यक्ष पद के लिए जल्द होंगे चुनाव
जम्मू,, 16 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू में माशा सदर सभा के अध्यक्ष पद के लिए जल्द ही चुनाव कराए जाएंगे। सभा के पदाधिकारियों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आगामी दिनों में चुनाव की तिथि एवं कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
सभा से जुड़े सदस्यों का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा जिसमें पात्र सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
सभा के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष के चयन के बाद संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता