मेंढर में कई लोग जेकेएनसी में शामिल, उमर अब्दुल्ला की नीतियों पर जताया भरोसा

 


मेंढर, 11 अप्रैल (हि.स.)। क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत विभिन्न दलों से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व और विकास आधारित नीतियों पर विश्वास जताया।

नए सदस्यों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास, जनकल्याण और समावेशी नीतियों पर आधारित कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। खासतौर पर मेंढर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा के जनसंपर्क, उपलब्धता और जनहितकारी पहलों की सराहना की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे जेकेएनसी की नीतियों और जनविश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में संतुलित विकास और समान अवसरों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी। पार्टी में शामिल होने वालों में बनोला और सखी मैदान के कई प्रमुख लोग शामिल हैं जिन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया