मंडाविया ने श्रीनगर में 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई

 

श्रीनगर, 26 अप्रैल(हि.स.)l केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा कि अगर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनना है, तो देश के नागरिकों को शारीरिक रूप से फिट होना होगा।

युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर के लिए यहां आए मंडाविया ने डल झील के तट पर 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि संडे ऑन साइकिल फिटनेस का संदेश है। अगर भारत को एक विकसित देश बनना है, तो नागरिकों को फिट रहना होगा। जब नागरिक फिट होंगे तो समाज स्वस्थ होगा। केवल एक स्वस्थ समाज ही भारत को विकसित राष्ट्र बना सकता है।

मंत्री ने कहा कि फिटनेस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश भर में 16,000 स्थानों पर 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब से श्रीनगर में हमारे युवा हर रविवार को साइकिल चलाकर फिट इंडिया का संदेश देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता