मोटरसाइकिल पर बैठते समय व्यक्ति को सांप ने डंसा

 

जम्मू,, 23 सितंबर (हि.स.)।

बिश्नाह में मोटरसाइकिल पर बैठते समय एक व्यक्ति को सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने के बाद भी व्यक्ति घबराया नहीं बल्कि उसने सांप को पकड़ लिया और उसे साथ लेकर इलाज के लिए बिश्नाह अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल पहुंचने पर व्यक्ति का उपचार किया गया और सांप को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता