बारामूला के गांव में तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति घायल
Nov 25, 2026, 17:27 IST
बारामूला, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन इलाके के शिरपोरा गांव में बुधवार को एक तेंदुए के हमले में 38 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया।
एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में एक तेंदुए के हमले के बाद उक्त व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पट्टन ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया।
घायल की पहचान शिरपोरा निवासी गुलज़ार अहमद गनाई (38) के रूप में हुई है जो स्वर्गीय अली मोहम्मद गनाई के पुत्र हैं। इस बीच घटना का संज्ञान ले लिया गया है और स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता