कुपवाड़ा में तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति घायल, तीन भेड़ों की मौत

 

कुपवाड़ा, 12 नवंबर (हि.स.)। गुरुवार को कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा के बुदनंबल इलाके में एक तेंदुए ने भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और तीन भेड़ें मारी गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति जंगल के पास अपनी भेड़ें चरा रहा था कि तभी अचानक एक तेंदुए ने उस पर और भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति घायल हो गया जबकि हमले में तीन भेड़ें मारी गईं। घायल व्यक्ति की पहचान बुदनंबल निवासी मोहम्मद आलम खान के पुत्र नजीर अहमद खान के रूप में हुई है। उन्हें क्रालपोरा उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) ले जाया गया जहां से उन्हें विशेष उपचार के लिए सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) हंदवाडा रेफर कर दिया गया।

इस बीच अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता