श्रीनगर के दुघवान जंगल में 42 साल के व्यक्ति का शव मिला
Aug 21, 2026, 11:22 IST
श्रीनगर, 21 अगस्त (हि.स.)।
श्रीनगर के बाहरी इलाके में दुघवान जंगल से 42 साल के एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का शव दुघवान जंगल इलाके में मिला और उसे पब्लिक हेल्थ सेंटर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुँचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि बाद में शव को आगे की मेडिकल जांच के लिए एसएमएचएस अस्पताल भेजा गया।
मृतक की पहचान राजौरी ज़िले के थुगला निवासी मोहम्मद आलम के बेटे मोहम्मद लतीफ़ (42) के तौर पर हुई है।
इस बीच मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह