रामगढ़ के खेत में एक व्यक्ति मृत पाया गया

 

सांबा, 22 अगस्त (हि.स.)। शनिवार को सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र के केसो गांव में एक खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रामगढ़ के बरोटा कैंप निवासी बलकार सिंह के रूप में हुई है।

इस बीच पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता