पलांवाला पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

 

जम्मू,, 09 जून (हि.स.)।

पुलिस पोस्ट पलांवाला की गश्ती टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान युगबीर कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी सरमला, तहसील खौड़, जिला जम्मू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से जेके व्हिस्की की 32 सीलबंद क्वार्टर बोतलें (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) बरामद की गईं। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।

इस संबंध में पुलिस थाना खौड़ में आबकारी अधिनियम की धारा 48(एफ) के तहत एफआईआर संख्या 45/2026 दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अवैध शराब के स्रोत तथा नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता