नशा तस्करी पर जम्मू ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 270 ग्राम हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

 


जम्मू, 06 सितंबर (हि.स.)। जम्मू ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर एक कार से 270 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ, 50 हजार रुपये नकद और वजन करने वाली मशीन बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एनएच-44 पर नाका जांच के दौरान जम्मू से ऊधमपुर की ओर जा रही मारुति ऑल्टो 800 जेके02सीएस-7504 को रोककर तलाशी ली गई। कार के डैशबोर्ड से सफेद पॉलीथिन में रखा मादक पदार्थ, वजन मशीन और नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बशारत अली निवासी डंसाल और मोहम्मद असलम निवासी जनखा तहसील डंसाल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बशारत अली पहले भी ऊधमपुर के एक थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में संलिप्त रहा है। इस संबंध में थाना नगरोटा में एफआईआर नंबर 222/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22/25/27(ए) 29 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बरामद मादक पदार्थ के आगे-पीछे के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया