एएनटीएफ जम्मू की बड़ी कार्रवाई-18 किलो भुक्की के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, 13 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जम्मू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 18 किलो भुक्की बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार विशेष सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर आईआईएम जम्मू के पास नाका लगाकर एक एटियॉस कार जेके02एयू-9945 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकत अली निवासी कंगर तहसील भलवाल जिला जम्मू के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह नशा घाटी से लाकर जम्मू में युवाओं को बेचने की फिराक में था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है, वहीं नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया