कठुआ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार
कठुआ, 02 अप्रैल (हि.स.)। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल्लियां बडाला क्षेत्र में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 8.04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर कुल्लियां बडाला एक्सप्रेसवे के पास गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान नेहा पत्नी लखविंदर सिंह निवासी बोगपुर, पंजाब (हाल निवासी चक द्राब खान, नगरी, कठुआ) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 158/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस अभियान को और मजबूत बनाया जा सके
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया