महंत रोहित शास्त्री ने उपराज्यपाल सिन्हा से की मुलाकात
जम्मू,, 04 मई (हि.स.)।
महंत रोहित ने श्रीनगर स्थित लोक भवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र में संस्कृत भाषा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और गुरुकुल प्रणाली के पुनर्जीवन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। महंत रोहित शास्त्री ने संस्कृत शिक्षा के संस्थागत विस्तार और जनजागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया।
उपराज्यपाल ने ट्रस्ट द्वारा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महंत रोहित शास्त्री ने उपराज्यपाल द्वारा चलाए जा रहे ‘100 दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान’ की भी प्रशंसा करते हुए इसे समाज और युवाओं के लिए ऐतिहासिक पहल बताया। बैठक में ट्रस्टी आरके छिब्बर भी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता