नशा मुक्त समाज के लिए महानपुर कॉलेज के छात्रों का संकल्प

 


कठुआ, 06 जुलाई (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. बिंती शर्मा द्वारा प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण, संवाद सत्र और चर्चाओं का आयोजन हुआ जिसमें नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और कानूनी प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्त समाज का संदेश अपने परिवार और समुदाय तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. रुपाली जसरोटिया, किशोरी लाल, रोमेश लाल, कुलदीप, अनु और अनु राधा उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया