गुरु नाभादास जयंती सम्मेलन की सफलता पर माहाशा बिरादरी ने जताया आभार

 

जम्मू,, 10 मई (हि.स.)।

माहाशा बिरादरी पॉजिटिव एसोसिएशन ट्रस्ट और माहाशा सदर सभा द्वारा गोस्वामी श्री गुरु नाभादास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल धार्मिक सम्मेलन की सफलता पर आज प्रेस वार्ता कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने इसे समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के चेयरमैन सोमराज कुंडल और प्रधान मोती राम कुंडल ने कहा कि इस सम्मेलन में हजारों लोगों की भागीदारी ने समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता का मजबूत संदेश दिया है। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

इस अवसर पर कई राजनीतिक और सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने समाज की एकता और प्रयासों की सराहना की। आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।

इसी दौरान समाज की ओर से एक बार फिर 8 अप्रैल को गोस्वामी श्री गुरु नाभादास जी जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अवकाश न होने के कारण श्रद्धालुओं को अपनी आस्था के अनुसार एक ही दिन उत्सव मनाने में कठिनाई होती है जिससे असंतोष भी बढ़ता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता