मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कटड़ा पहुंचे
May 29, 2026, 16:01 IST
कटड़ा 29 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी धार्मिक यात्रा के तहत आज जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कटड़ा पहुंचे हैं। कटड़ा पहुंचने पर प्रशासन और श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसी बीच यहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वें मध्य प्रदेश सहित पूरे देश की खुशहाली की कामना करने के लिए यहां आए है। साथ ही उन्होंने कटरा प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कटरा प्रशासन यूनिवर्सिटी व अस्पताल जैसी सुविधाएं दे रहा है जो काफी सराहनीय है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता