लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने 33वें वार्षिक दिवस में लिया भाग
Feb 20, 2026, 19:32 IST
जम्मू,, 20 फ़रवरी (हि.स.)।
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने जम्मू के जीवन नगर स्थित शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के 33वें वार्षिक दिवस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें शिक्षा, अनुशासन व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता