उपराज्यपाल सिन्हा ने उधमपुर के रामनगर में हुए एक दुखद बस हादसे में हुई जानमाल की हानि पर किया गहरा शोक व्यक्त

 

श्रीनगर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उधमपुर के रामनगर में हुए एक दुखद बस हादसे में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक पोस्ट में उपराज्यपाल ने लिखा कि उधमपुर के रामनगर में हुए एक दुखद बस हादसे में हुई जानमाल की हानि के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और हादसे में घायल हुए लोगों को सर्वोत्तम संभव उपचार उपलब्ध कराया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता