उपराज्यपाल सिन्हा ने सड़क दुर्घटना में मारे गए एसएसएफ कर्मियों के परिवार से की मुलाकात
Mar 2, 2026, 15:23 IST
जम्मू, 2 मार्च (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के जवान एसजीसीटी सनी सालगोत्रा के परिवार से मुलाकात की जिन्होंने एक सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी थी। उपराज्यपाल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता और समर्थन का वादा किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता