उपराज्यपाल सिन्हा ने पुलिस के बलिदानी हेड कांस्टेबल आशिक कुरैशी के पुत्र अबसार कुरैशी को नियुक्ति पत्र सौंपा
Aug 1, 2026, 21:01 IST
श्रीनगर, 01 अगस्त (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज लोक भवन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के बलिदानी हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के पुत्र अबसार आशिक कुरैशी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर बलिदानी के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।
उपराज्यपाल ने अनंतनाग में 22 जुलाई 2026 को हुए आतंकी हमले में कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इससे पहले पिछले सप्ताह उपराज्यपाल ने लालपोरा, बीरवाह, बडगाम में बलिदानी हेड कांस्टेबल के परिवार से मुलाकात की थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता