उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह को दी श्रद्धांजलि

 


श्रीनगर, 14 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने 1947 में पाकिस्तानी हमलावरों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।

सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, जम्मू-कश्मीर के रक्षक, महान योद्धा ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूँ। देश उनके सर्वोच्च बलिदान और मातृभूमि के प्रति उनके प्रेम का हमेशा ऋणी रहेगा। उनका जीवन और उनकी बेमिसाल बहादुरी हर भारतीय को कर्तव्य और देश सेवा के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

14 जून 1899 को जन्मे ब्रिगेडियर सिंह और उनके 100 सैनिकों ने 26 अक्टूबर 1947 को उरी में पाकिस्तानी कबायली हमलावरों का मुकाबला किया और उन्हें तब तक रोके रखा जब तक कि महाराजा हरि सिंह द्वारा भारत संघ में विलय के दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने के बाद भारतीय सेना श्रीनगर नहीं पहुँच गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह