कुवैत में सड़क हादसे में जम्मू कश्मीर के जान गंवाने वालों लोगों के प्रति उपराज्यपाल सिन्हा ने जताया शोक
जम्मू, 11 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कुवैत में हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना में पुंछ और राजौरी के निवासियों की जान गंवाने पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
अपने शोक संदेश में सिन्हा ने कहा कि कुवैत में हुई दुखद सड़क दुर्घटना की खबर दिल दहला देने वाली है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने अधिकारियों को शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि रोजगार कि तलाश में पुंछ और राजौरी से गए पांच युवकों की बुधवार को कुवैत में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसमें चार युवक जिला पुंछ और एक राजौरी क्ला का रहने वाला था।
___________________
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह