एलजी सिन्हा ने नेहरू मार्केट के गोदाम में लगी आग की जांच के लिए समिति गठित की, 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा
Nov 11, 2026, 12:55 IST
जम्मू, 11 नवंबर (हि.स.)।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 8 नवंबर को जम्मू के नेहरू मार्केट स्थित एक गोदाम में लगी आग की घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।
जानकारी के अनुसार इस समिति में जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) तेजिंदर सिंह और जम्मू के संभागीय आयुक्त विकास कुंडल शामिल हैं। समिति को आग लगने के कारणों का पता लगाने, घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करने, किसी भी तरह की चूक या लापरवाही की पहचान करने और जिम्मेदारी तय करने का काम सौंपा गया है।
समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह