कई दिनों की दहशत के बाद एनआईंएफटी बडगाम में ज़िंदा पकड़ा गया तेंदुआ

 

बडगाम, 20 जुलाई (हि.स.)। बडगाम शहर के ओमपोरा और आस-पास के इलाकों में घूम रहे एक तेंदुए को सोमवार को वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी परिसर में ज़िंदा पकड़ लिया जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

एक अधिकारी ने बताया कि इस जंगली जानवर ने पिछले कुछ दिनों से इलाके में दहशत फैला रखी थी और ओमपोरा व आस-पास के इलाकों में कई बार उसे देखे जाने की खबरें मिली थीं। उन्होंने कहा कि वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई संवेदनशील जगहों पर जाल लगाए थे और एनआईंएफटी परिसर में लगाए गए जालों में से एक में जानवर सफलतापूर्वक ज़िंदा पकड़ा गया।

उन्होंने आगे कहा कि वाइल्डलाइफ प्रोटोकॉल के अनुसार तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता