केंद्रीय मंत्री रिजिजू लेह पहुंचे, 'कुशोक बकुला स्मृति व्याख्यान' में लेंगे भाग
May 5, 2026, 15:44 IST
लेह, 05 मई (हि.स.)। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू मंगलवार को लेह (लद्दाख) पहुंचे। यहां कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया। वे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन द्वारा केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान (सीआईबीएस) लेह के नागार्जुन हॉल में आयोजित कुशोक बकुला स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में भाग लेंगे।
किरेन रिजिजू इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह व्याख्यान भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की चल रही प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह