देविपुर में पवन सिंह पर अज्ञात हमलावरों का हमला
Apr 9, 2026, 19:45 IST
जम्मू,, 09 अप्रैल (हि.स.)।
देविपुर निवासी पवन सिंह जो एक युवा और मेहनती व्यक्ति हैं पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि यह हमला जमीन से जुड़े विवाद के चलते हुआ है। हमले में पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज फिलहाल अखनूर अस्पताल में जारी है।
इस घटना से परिवार और स्थानीय समुदाय में गहरी चिंता और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता