लद्दाख प्रशासन ने 3 दिसंबर को एलएएचडीसी चुनावों के लिए दिया विशेष आकस्मिक अवकाश
लेह, 25 नवंबर (हि.स.)। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन ने बुधवार को एलएएचडीसी आम चुनाव 2026 के सिलसिले में कर्मचारियों को 3 दिसंबर 2026 को एक दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश दिया है।
केंद्र शासित प्रदेश लेह सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी पात्र कर्मचारी जिन्हें अपने पदस्थापन से बाहर, अपने पैतृक स्थानों/निर्वाचन क्षेत्रों या दूरस्थ क्षेत्रों में मतदान करने के लिए यात्रा करनी पड़ती है, वे अपने संबंधित रिपोर्टिंग अधिकारियों की स्वीकृति से 3 दिसंबर 2026 को एक दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश लेने के पात्र होंगे। यह अवकाश केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्हें 4 दिसंबर 2026 को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए समय पर अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचने के लिए पदस्थान से बाहर यात्रा करनी होगी।
लद्दाख राज्य विधानसभा चुनाव 2026, 4 दिसंबर, 2026 को होने वाले हैं। यह आदेश लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल के आदेश से जारी किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता