केपीडीसीएल ने रखरखाव और लाइनों की मरम्मत के चलते घाटी के कई जिलों में आगामी दिनों के लिए शटडाउन की घोषणा की

 

कश्मीर, 11 अप्रैल (हि.स.)।

कश्मीर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने रखरखाव और लाइनों की मरम्मत के चलते घाटी के कई जिलों में आगामी दिनों के लिए शटडाउन की घोषणा की है। के.पी.डी.सी.एल के वितरण विभाग के मुख्य अभियंता ने सूचित किया है कि 33 के.वी. अरमपोरा-बांडीपोरा लाइन 11 अप्रैल को बंद रहेगी जिस कारण डूरू, डांगरपोरा, शिवा, मुंडजी, वाटलाब, कुनुसाए बोटिंगू, हथलंगू, तुज्जर, हरवान और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

जानकारी के मुताबिक 33 के.वी. कनिपोरा-पिंजोरा लाइन 12, 15 और 18 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर 3:30 बजे तक बंद रहेगी जिस कारण अरहामा, टाउन, बोंगम, शोपियां, पिंजोरा, पाहनू, किलोरा, इमाम साहिब, वेहिल, नौगाम, रेशिनागरी, कछदूरा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

इसी तरह 33 के.वी. बड़गाम एस.आई.डी.सी.ओ. लाइन भी बंद रहेगी। 12 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक टैपलाइन में खराबी के कारण ओमपोरा, हाउसिंग कॉलोनी, एन.आई.एफ.टी.ए., एस.आई.डी.सी.ओ., मोहनपोरा, शेखपोरा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जबकि 132/33 के.वी., 100 एम.वी., जी.आई.एस. खानयार में शटडाऊन के कारण 12 और 13 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक इंडस्ट्रियल एस्टेट-बी.ए.एम.सी., राजा कॉलोनी, नौशहरा, जादिबल, हावल, बोटाकदल, बी.एस.एन.एल., गिल कदल, अथी-दरवाजा रैनावारी, मनोरोग अस्पताल, पी.एच.ई. केंद्रीय जेल, सैदा कदल और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इस बीच कार्यकारी अभियंता लोड डिस्पैच सैंटर डिवीजन बेमिना ने सूचित किया है कि 33 के.वी. अचबल चेरपोरा टैपलाइन में शटडाऊन के कारण अचबल, शांगस,नौगाम, चेरपोरा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति 11 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जानकारी में आगे कहा गया है कि 33 के.वी. आरामपोरा-बांदीपोरा लाइन बंद रहेगी, जिस कारण 11 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक डूरू डेंजरपोरा, शिवा, मुंडजी, वाटलाब, कुनुसा, बोटिंगू, हथलंगू, तुज्जर और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसी प्रकार 33 के.वी. कनिपोरा-पिंजोरा लाइन बंद रहेगी जिस कारण 12, 15 और 18 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक आरहामा टाउन, बोंगम, शोपियां, पिंजोरा, पाहनू, किलोरा, इमाम साहिब, वेहिल, नौगाम, रेशिनागरी, कछ डूरा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बड़गाम-एस.आई.डी.को. की 33 के.वी. टैपलाइन में खराबी के कारण 12 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ओमपोरा हाउसिंग कॉलोनी, एन.आई.एफ.टी.ए एस. आई.डी.को., मोहनपोरा, शेखपोरा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता