खेलो इंडिया अस्मिता नॉर्थ जोन विजेताओं की सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात

 

जम्मू,, 20 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग (नॉर्थ जोन) की विजेता खिलाड़ियों ने फरवरी 2026 में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। हाल ही में जम्मू विश्वविद्यालय में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने बधाई दी और 25 से 28 मार्च 2026 तक चेन्नई में आयोजित होने वाली नेशनल खेलो इंडिया वूमेन लीग के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और एसोसिएशन को सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए महिला खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर अहमद वानी तथा विधायक गुलमर्ग जनाब फारूक अहमद शाह भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ जेएंडके की ओर से महासचिव अभिषेक जैन, उपाध्यक्ष गौरव चोपड़ा, कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता