कठुआ पुलिस की तत्परता-लापता युवती 13 दिन बाद सकुशल परिजनों से मिली

 


कठुआ, 26 मई (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने चडवाल क्षेत्र में एक लापता युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के साथ मिला दिया।

जानकारी के अनुसार बीते 12 मई 2026 को हीरानगर तहसील के छपाकी निवासी जगन नाथ ने अपनी 22 वर्षीय बेटी रेनू देवी के लापता होने की शिकायत पुलिस पोस्ट चडवाल में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस पोस्ट चडवाल की टीम ने तकनीकी सहायता और मानवीय प्रयासों के जरिए युवती को ढूंढ निकाला। पुलिस ने 25 मई को युवती को बरामद कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया