कठुआ पुलिस ने 4 लापता लोगों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

 


कठुआ, 24 फरवरी (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लापता व्यक्तियों को सुरक्षित ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया। यह सफलता एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा के निर्देशन में थाना कठुआ पुलिस की सक्रिय कार्यवाही से संभव हुई।

कठुआ पुलिस के अनुसार थाना कठुआ में अलग-अलग तिथियों पर सोनाली निवासी बरवाल, रोशनी देवी निवासी वार्ड नंबर 17 कठुआ, विजंत कुमारी निवासी झारखंड (अस्थायी निवासी बरनोटी कठुआ) तथा उमंग पौडवाल निवासी वार्ड नंबर 03 कठुआ के लापता होने की शिकायतें दर्ज की गई थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर सभी चारों लापता व्यक्तियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चारों व्यक्तियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए आम जनता ने कठुआ पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया